Uttarakhand News

उत्तराखंड सड़क हादसाः सड़क पर पलटा मैक्स वाहन, 1 की मौत, 4 घायल

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसों की वजह से आए दिन ना जाने कितने लोगों को अपनी जिदंगी गवानी पड़ती है। सड़क हादसो का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा चंबा से सामने आया है। जहां चंबा से ऋषिकेश जा रहा एक मैक्स गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार अन्य महिलाएं घायल हुई हैं।

बता दें कि चंबा से दो किमी आगे थान गांव के पास मैक्स गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक बच्ची की मौत हो गई। वही चार अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे में घायल हुई महिलाओं को चंबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी सवार लोग लंबगांव से ऋषिकेश गुमानीवाला जा रहे थे। तभी अचानक उनकी गाड़ी पलट गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः दहेज के लिए पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर घर से निकाला

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड के करणवीर कौशल ने जमाया शतक, फिर बने पहले खिलाड़ी

यह भी पढ़ेंः रुद्रपुरः प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया, डिप्रेशन में उठाया जानलेवा कदम

pic source- amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top