Uttarakhand News

सोमवार को उत्तराखंड में 88.197 प्रतिशत मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया

Ad

हल्द्वानी:उत्तराखंड में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 5541 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि 4887 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। ये 88.197 प्रतिशत होता है। राज्य में एक्टिव केस 74480 हैं जबकि कुल संक्रमित मामलों की संख्या 250814 है। 166521 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके साथ ही अभी 23267 जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा जिले में 87 बागेश्वर में 96 चमोली में 210 चंपावत में 228 देहरादून में अट्ठारह सौ सत्तावन हरिद्वार में 591 नैनीताल में 517 पौड़ी गढ़वाल में 335 पिथौरागढ़ में 103 रुद्रप्रयाग में 158 टिहरी गढ़वाल में 271 उधम सिंह नगर में 717 और उत्तरकाशी में 371 नए मामले सामने आए हैं।

बता दें कि उत्तराखंड में 18 मई तक सख्त कर्फ्यू बढ़ाया गया है। इस महामारी के चक्र को तोड़ पाने में सरकार पूरी तरह से कोशिश कर रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा मैदानी जिलों से पहाड़ी जिलों को जाने में भी कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top