Uttarakhand News

उत्तराखंड कोरोना वायरस मेडिकल बुलेटिन: तीन की मौत और एक्टिव केस 3 हजार पार

Ad

उत्तराखंड कोरोना वायरस मेडिकल बुलेटिन: तीन की मौत और एक्टिव केस 3 हजार पार

हल्द्वानी: कुछ देर पहले उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन कुछ ज्यादा राहत लेकर नहीं आया। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रविवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 146 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 51 मामले देहरादून से सामने आए हैं। वहीं आज 107 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी। दुखद बात ये रही कि कोरोना वायरस के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है और ये आंकड़ा बढ़कर 86 हो गया है। कुल संक्रमण का आंकड़ा 7593 हो गया है , इसमें से 4437 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। उत्तराखंड में अभी भी 3032 मरीजों का इलाज राज्य भर के विभिन्न हॉस्पिटलों में चल रहा है। रिकवरी रेट 58 प्रतिशत से थोड़ा से ज्यादा है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को सामने आए कोरोना वायरस के मामलों पर नजर

अल्मोड़ा में आज एक मामला सामने आया है, चमोली में 5 मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून में 51 मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही हरिद्वार में 28 मामले, नैनीताल में 33 मामले ,पौड़ी गढ़वाल में 2 मामले, रुद्रप्रयाग में 2 मामले, सामने आए हैं इसी तरह टिहरी में भी दो मामले ऊधम सिंह नगर में 10 मामले और जबकि उत्तरकाशी में 12 मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों कोरोना वायरस महामारू से जूझ रहे हैं। दुनिया भर में अभी तक 1.78 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इस वायरस की वजह से 6.84 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,50,723 हो गई हैय़ पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 54,735 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 853 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। 11,45,629 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 37,364 लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटों में 51,255 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 65.43 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 11.81 प्रतिशत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top