Uttarakhand News

नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा 17 मरीज मिले, देहरादून में एक की मौत

Ad

गुरुवार को जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में 37 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले नैनीताल जिले से सामने आए हैं। नैनीताल में 17 केस सामने आए, दूसरे नंबर पर ऊधमसिंह नगर रहा, जहां 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एक मरीज अल्मोड़ा में , एक पौड़ी और एक पिथौरागढ़ में मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा देहरादून के दून मेडिकल कॉ़लेज में एक 72 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। उन्हें कोरोना वायरस के अलावा भी कई बीमारियां थी। इस बारे में डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि बुजुर्ग को 28 जून को भर्ती कराया गया था। उनको फेफड़ों एवं दिल संबंधी कई बीमारियां थी। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई है। परिजन की मदद से पुलिस, प्रशासन एवं अस्पताल की टीम बुजुर्ग के शव को एक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करवा रही है।

राज्य में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की आंकड़ा 42 हो गया है। अभी तक उत्तराखंड में 2984 मामले सामने आए हैं जिनमें से 2405 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। राज्य में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का ग्राफ 80.60 प्रतिशत हो गया है। 27 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top