Uttarakhand News

उत्तराखंड में ये क्या हुआ,पत्नी ने नाबालिग प्रेमिका को पीटा तो छात्रा ने कर ली खुदकुशी

Ad

काशीपुरः काशीपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां प्रेम प्रसंग के चलते हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद छात्रा परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: नहीं रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान, क्रिकेट जगत में शोक

बता दें कि आइटीआइ थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा लाइनपार निवासी 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। और कुछ समय से उसका पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार महीने पहले युवक की शादी हो गई।बताया जा रहा है कि बीते दिनों युवक की पत्नी को जब पति और पड़ोस मेें रहने वाली युवती के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो, बीती शुक्रवार की शाम को वह किशोरी के घर पहुंच गई। जहां प्रेमी की पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद किशोरी ने घर में ही टिनशैड में लगे कुंडे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को जब परिवारवालों ने किशोरी को फंदे पर लटका देखा तो उनको पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टरम कराकर शनिवार को शव परिवार को दे दिया। वहीं घटना के बाद प्रेमी युवक घर से फरार है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: चीनी सेना के साथ झड़प के दौरान घायल हुआ उत्तराखंड का जवान शहीद

वहीं किशोरी के भाई ने आइटीआइ थाना में तहरीर सौंपी। इसमें उसने कहा की छह महीने पहले युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। और उसने बहन के साथ गलत संबंध बनाए और उसकी फोटो और वीडियो भी बना ली। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी का कहना है कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top