Uttarakhand News

हल्द्वानी लाइवः मां ने बेटी को डांटा, तो बेटी ने कर लिया Suicide

Ad

देहरादूनः राज्य में Suicide के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला कनखल थानाक्षेत्र के जमालपुर कलां से सामने आया है। जहां एक किशोरी ने चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

बता दें कि शेरपुर गांव, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर निवासी सोमपाल की पत्नी और बेटी-बेटा हरिद्वार के कनखल थानाक्षेत्र में जमालपुर कलां गांव में एक किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार की सुबह सोमपाल की बेटी निशा उर्फ निशू उम्र 14 वर्ष ने कमरे के अंदर पंखे से लटककर Suicide कर लिया। कुछ देर बाद जब परिवारवाले कमरे में आए तो निशा को पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिवारवालों के शोर मचाने पर मकान मालिक अमर सिंह कमरे में पहुंचा और उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे जगजीतपुर चौकी प्रभारी शंभू सिंह सजावाण ने शव को कब्जे में ले लिया है। निशा ज्वालापुर क्षेत्र के एक स्कूल से कक्षा तीन की छात्रा थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है। मामले के बाद जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मां ने बताया की मंगलवार रात को मां ने बाहर जाने की बात पर बेटी को बहुत डांटा था। वहीं निशा ने सुसाइड करने से पहले अपने तीन साल के छोटे भाई को बताया कि वह मरने जा रही है और यह बात मां को बता देना। इसके बाद छोटा भाई बाहर खेलने चला गया और निशा ने अंदर जाकर अपने आप को फांसी लगा ली।

मां जा घर लौटी तो बेटे ने मां को यह बात बताई। मां केे होश उड़ गए और मां अंदर जाकर देखा, तो निशा ने फांसी लगा ली थी। वहीं पुलिस का मानना है कि सुसाइड करने की मुख्य वजह मां की डांट हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top