Nainital-Haldwani News

लालकुआं: पहले बेटी संग छोड़ा पति का घर, फिर बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ चले गई मां

Ad

लालकुआं: परिवार में लड़ाई ने एक बच्ची को उसके पिता और मां से दूर कर दिया। पहले पिता ने मां और बेटी को घर से निकाला और फिर मां अपनी बेटी का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ चले गई। भटकती हुई बेटी ट्रेन से लालकुआं पहुंची तो मामला सामने आया। पुलिस ने बच्ची के लालकुआं पहुंचे की सूचना परिवार को दी है। परिजन बालिका को लेने के लिए चल दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चुनाव से पहले लग सकता है झटका,दो से अधिक बच्चे वाले प्रत्याशी नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव

खबर के मुताबिक बिहार के बलिया जिले के सिकंदरपुर कर्मोता गांव की शबन्ना खातून उम्र 16 वर्ष पुत्री अब्दुल मोहम्मद नगीना कॉलोनी में संदिग्ध परिस्तितियों में लालकुआं में घूमती नजर आई। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। लड़की से पूछताछ में पता चला कि  पिता ने मां अमीना के साथ उसे भी घर से निकाल दिया था। घर से निकाले जाने के बाद दोनों बनारस में रहने लगे।

नशे में धुत पूर्व सांसद का बेटा लेडीज टॉयलेट में घुसा, विरोध किया तो निकाल दी पिस्टल

करीब एक महीने बाद अपनी बेटी को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जगह-जगह भटकने के बाद लड़की एक ट्रेन में बैठ गई । इस दौरान उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई जिसने उसे काम दिलाने की बात कही और लालकुआं ले आई लेकिन वो उसे लालकुआं रेलवे स्टेशन अकेला छोड़कर चले गई। कोतवाली पुलिस ने उसके पिता को सूचना दे दी है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

निकाय चुनाव में सही प्रत्याशी के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस ने जानी नेताओं की मन की बात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top