Uttarakhand News

उत्तराखंड कोरोना वायरस: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत का दिल्ली में निधन

Ad

उत्तराखंड कोरोना वायरस: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत का दिल्ली में निधन

भारत में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सात लाख के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 7 लाख 20 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 40 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 252 नए मामले सामने आए और 467 मौतें हुईं।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को उत्तराखंड के लिए भी एक बुरी खबर दिल्ली से आई। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी 53 वर्षीय नंदन सिंह रावत कोरोना वायरस से ग्रस्त थे और उनकी मौत हो गई है। उनका दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह दिल्ली के करमपुरा इलाके में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के बोध गया घाट पर संपन्न हुआ। वह मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के पत्थर कोट गांव निवासी थे।

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने की मुहिम का हिस्सा वह रहे। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में लोगों की सेवा की और इसी दौरान वह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक उन्हें प्लाजमा थैरेपी की जरूरत पड़ी थी और उन्हें वो दी गई थी लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

राज्य आंदोलन के दौरान नंदन सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई थी व राज्य की मांग को लेकर जेल भी गए थे। रावत चिन्हित राज्य आंदोलकारी समिति के केंद्रीय संरक्षक भी थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, धीरेन्द्र प्रताप, एस पी सिंह इंजीनियर सहित कई नेताओं व राज्य आंदोलनकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top