Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी,एक और नया केस आया सामने,संख्या हुई 70

Ad

देहरादूनः राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। देहरादून में 52 वर्षीय महिला में हुई कोरोना की पुष्टि हुई है। छह नंबर पुलिया के पास रहने वाली महिला दिल्ली से इलाज कराकर वापस लौटी हैं। आसारोडी चेकपोस्ट पर उनका सैंपल लिया गया था, इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अबतक राज्यभर में कोरोना संक्रमण के 70 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले मंगलवार को हल्द्वानी से एक कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया था। युवती गुरुग्राम से हल्द्वानी लौटी थी। और वो कुसुमखेड़ा निवासी है। ऊधमसिंहनगर में चार और उत्तरकाशी में बाहर से लौटा एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। राज्य में प्रवासिंयो के लौटने के बाद कोरोना का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि प्रवासियों से दूरी बनाकर रखें और अपना और अपने परिवार को कोरोना से बचाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top