Uttarakhand News

उत्तराखंडः दोस्ती हुई कलंकित, एक दोस्त ने अपने ही दो दोस्तों को जिंदा जला डाला

Ad

देहरादूनः दोस्ती यह शब्द की अलग ही पहचान है। दोस्ती एक ऐसा इमोशन है जिसको निभाने के लिए दोस्त किसी भी हद को पार कर सकते हैं। लेकिन उत्तराखंड के पौड़ी जिले में से एक ऐसा दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दोस्त ने दोस्ती शब्द को ही कलंकित कर दिया है। एक दोस्त ने अपने ही दो दोस्तों को जिंदा जला दिया।

बता दें कि पौड़ी के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव में एक दोस्त ने अपने दो दोस्तों को जिंदा जला डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरु कर दी। मृतकों की पहचान रूप सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 45 वर्ष और धीरज सिंह पुत्र सते सिंह उम्र 42 वर्ष के रुप में हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। और पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप दी है। राजस्व पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अजीत को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ जारी है कि उसने आखिर ऐसा क्यों किया। वहीं मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top