Uttarakhand News

उत्तराखंडः यमुनोत्री दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री की कार खाई में गिरी, हुई मौत

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। सड़क हादसो का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, दूसरे लेन में गाड़ी चलाने की वजह से अकसर सड़क हादसे होते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा बड़कोट से सामने आया है। जहां यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे गुरुग्राम हरियाणा के एक यात्री की कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। हादसे में बुजुर्ग यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। 

बता दें कि हादसा बड़कोट के निकट राजतर के पास हुआ है। आज सुबह बाल चंद्रण उम्र 60 वर्ष पुत्र राम चंद्रण निवासी ए-2-204 यूनिवर्सिटी सेक्टर-30, गुडगांव, हरियाणा यमुनोत्री घूमने के लिए आए थे। आज सुबह वह यमुुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे। बाल चंद्रण अकेले ही अपनी अल्टो कार से वापस लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे वे राजतार के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा के समा गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। और भीड़ ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाल ली। बड़कोट के थानाध्यक्ष डीएस कोहली का कहना है कि मृतक के परिवारवालों से संपर्क किया जा रहा है।

pic source-jagran

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top