Uttarakhand News

बॉर्डर पर उत्तराखंड के दीपक डसीला का निधन, एक साल पहले हुई थी शादी

Ad

हल्द्वानी: बॉर्डर से उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक जवान का जम्मू कश्मीर में निधन हो गया। उनका नाम दीपक डसीला है। 27 वर्षीय दीपक गणाई गंगोली तहसील के रहने वाले थे। खबरों की मानें तो हार्टअटैक के वजह से उनकी मौत हुई है। दीपक सिंह डसीला गणाई गंगोली से नौ किलोमीटर रूगड़ी गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय सेना की इकाई छह कुमाऊं में तैनात थे। वर्तमान में उसकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू कश्मीर में थी।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को जवान को हार्ट अटैक आया और उसका निधन हो गया। दीपक के निधन की सूचना उनके परिवार को गुरुवार शाम को मिली। इसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। दीपक अपने घर का एकलौता बेटा था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को घर पहुंचने की उम्मीद है। जवान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की मां और पत्नी बेसुध पड़ी हैं। तमाम लोगों ने घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। जिस दर्द में यह परिवार है उसे समझ पाना बेहद कठिन है। उन्हें अपने बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार है ताकि वह अंतिम दर्शन कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top