Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस का अभियान, सायरन बजेगा,सुरक्षा बढ़ेगी और कोरोना भागेगा

Ad

उत्तराखंड पुलिस का अभियान, सायरन बजेगा,सुरक्षा बढ़ेगी और कोरोना भागेगा

कोरोना वायरस से जनता को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। शासन की ओर से प्रशासन को लगातार आदेश मिल रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन स्थिति को देखते हुए भी कदम उठा रहा है। एक नए अभियान की शुरुआत पिथौरागढ़ पुलिस ने की है। पुलिस अब जनता को कोरोना वायरस से बचाव हेतू सायरन की मदद लेगी। 27 मई से अभियान की शुरुआत हो गई है।  

ADVERTISEMENTS Ad
https://www.facebook.com/sppithoragarh/posts/2843226799133894

प्रातः 07:00 बजे से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनपद पिथौरागढ़ के समस्त थाना क्षेत्रांगत, वाहनों में लगे पीए सिस्टम/फायर टेंडर के अलार्म के माध्यम से लोगों को प्रातः 7:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक प्रत्येक 03 घंटे के अंतराल में अलार्म एवं अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को हाथ धोने, सैनिटाइज करने, मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाने हेतु संदेश देकर जागरूक किया करेगी।

पुलिस का यह अभियान लोगों की मदद करेगा। उन्हें सही जानकारी मिल पाएगी और वह गलत जानकारी का शिकार भी नहीं होंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और प्रवासियों को राज्य लौटने के बाद से अफवाह भी काफी उड़ाई जा रही है। पुलिस इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top