Uttarakhand News

हल्द्वानी लाइवः ऐसा क्या हुआ जो पिज्जा हट चलाने वाले युवक ने कर लिया Suicide

Ad

देहरादूनः राज्य में Suicide के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही मामला प्रेमनगर क्षेत्र के धूलकोट से सामने आया है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जहां पिज्जा हट चलाने वाले कारोबारी युवक ने पंखे से लटक कर सुसाइद कर लिया। सुसाइड की वजह कारोबार में घाटा बताया जा रहा है। युवक घर का एकलौता लड़का था।

झाझरा चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह का कहना है कि पुलिस को इस मामले की सूचना मिली कि आर्मी वेलफेयर हाउसिंग सोसायटी धूलकोट में अमन 25 वर्ष पुत्र रवि सेठी ने पंखे से लटक कर Suicide कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की पिज्जा हट की दुकान थी। वहीं पिता सेलाकुई में स्क्रैब का कारोबार करते थे। परिवार मूलरूप से फरीदाबाद का रहने वाला और यहां किराए के फ्लैट में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि कारोबार में घाटा आने से युवक दुखी थी।  

जब युवक ने सुसाइड किया तो युवक के माता-पिता जरूरी काम से बाजार गए थे। वापस आने पर उन्होनें देखा की उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया है। आनन फानन में परिवार वाले बेटे को अस्पताल ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top