Uttarakhand News

उत्तराखंड में हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने युवक को पीटा,दोनों कानों के पर्दे फटे

Ad

टनकपुरः टनकपुर से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जहांवाहन चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन चला रहे शहर के होटल व्यवसायी एक युवक को पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस की पिटाई से व्यवसायी को दोनों कान के पर्दे फट गए। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। व्यवसायी की ओर से फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। फोन पर एसपी से मामले की शिकायत की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना रविवार की है। होटल ब्लू इम्पायर जे का मालिक रवि कुमार राजाराम चौराह से पीलीभीत चुंगी की ओर जा रहा था। हेलमेट न पहने होने की वजह से पीलीभीत चुंगी के पास चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। हेलमेट को लेकर कुछ कहासुनी के बाद वहां मौजूद दो दरोगा और एक कांस्टेबल ने रवि कुमार की बेहरमी से पिटाई कर दी। कान में तेज दर्द होने पर चोटिल रवि को संयुक्त अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने कान के पर्दे फटे होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पीड़ित रवि का कहना है कि उसने एसपी लोकेश्वर सिंह से फोन पर बात कर घटना की शिकायत की है। अब आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को डाक से तहरीर भेज रहा है। इधर कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। घटना वाले दिन आपसी बात करके मामला निपटा लिया गया था। फिलहाल इस घटना के बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

उत्तराखंड: 1200 पार हुई ठीक होने वालों की संख्या, राजधानी में हालात अच्छे नहीं

उत्तराखंड:स्कूल में देखा था देश सेवा का सपना,IMA पासिंग परेड के बाद वायरल हुए तीन दोस्त

अरे गजब-बेंगलुरु में हुआ विवाह,उत्तराखंड से परिवारवालों ने ऑनलाइन दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के लोगों को करना होगा थोड़ा और इंतजार,नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top