Uttarakhand News

पॉलिथीन के खिलाफ उत्तराखण्ड, सभी को पीछे छोड़ प्राइमरी स्कूल पहले स्थान पर

Ad

देहरादून: पॉलिथीन के खिलाफ राज्य में चल रहा अभियान प्रतिदिन गति पकड़ रहा है। पॉलिथीन को जड़ से दूर करने के लिए कई स्टार्टअप भी मदद कर रहे हैं, जो पॉलिथीन जमा करने वालों को अपनी सर्विंज में छूट दे रहे हैं। वहीं देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो युवाओं को पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

नगर निगम की द्वारा आयोजित वेस्ट वॉरियर प्रतियोगिता में डोभालवाला स्थित प्राइमरी स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में 27 अगस्त से अब तक कुल 50 किलोग्राम पॉलिथीन कैरी बैग बच्चों द्वारा एकत्र किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 स्कूलों ने भाग लिया था। प्रथम आने वाले स्कूल को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं द्वितीय को 50 और तृतीय को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इस बारे में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय का कहना है कि सिंगल यूज कैरीबैग के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत शहर के सभी स्कूलों को सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग एकत्र करने की चुनौती दी गई थी। इस अभियान में भाग लेने वालों के लिए इनाम और प्रमाण पत्र दिए जाने की व्यवस्था है। वेस्ट वॉरियर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राइमरी विद्यालय डोभालवाला का आया। इसमें छात्रों ने 50 किलोग्राम कैरीबैग एकत्र किए थे।

दूसरे स्थान पर बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग रहा जिसने 22.60 किलोग्राम कैरीबैग एकत्र किया। तीसरा स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालनवाला को मिला, जहां 19 किलोग्राम कैरीबैग एकत्र किया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि बच्चे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है और उम्मीद है कि यह अभियान इस तरह से पूरे राज्य में फैल जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top