Uttarakhand News

उत्तराखण्ड पुलिस की वाहन चैकिंग के दौरान सामने आया सेक्स रैकेट का गंदा खेल

Ad

देहरादून: राजधानी की पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने लड़कियों को जबरन इस गंदे काम पर लगाया गया था। पुलिस ने लड़कियों को इस जाल से मुक्त कराया है। ये सारा खेल ऑनलाइन चलता था। पुलिस को इस बारे में पता चला तो उन्होंने कार्रवाई शुरू की। सीओ सदर अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कमला पैलेस तिराहे पर एक कार को रोकने की कोशिश की गई। चालक ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। कार में दो पुरुष और लड़कियां सवार थीं। कार की तलाशी में आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गईं। हालांकि मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया।

एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि लड़कियों को जबरन वेश्यावृत्ति के गंदे काम में लगाया गया था। यह बात पीडित ने पूछताछ में बताई।पुलिस ने आरोपी मुताबिक निवासी कटला खुर्द सहारनपुर और समून अहमद निवासी चमारखेड़ा सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि रैकेट का सरगना सचिन कुमार है, जो वेबसाइट चलाता है।

सचिन ही ग्राहकाें से सौदेबाजी कर उन्हें होटल अथवा धर्मशाला तक टैक्सी उपलब्ध कराने का काम करता है। आरोपियों ने इसके लिए टर्नर रोड पर मकान किराए पर ले रखा है। पुलिस को सत्यापन न होने की स्थिति में मकान मालिक का चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया जा रहा है। सचिन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top