Uttarakhand News

बारातियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी दो की मौके पर मौत , जानें पूरी खबर

Ad

देहरादूनः राज्य में इस समय कई घरों में बारात का माहौल है। जिससे उत्तराखंड में पहाड़ी ईलाको में कई स्थानों में बारात जा रही है। पर इसी बीच एक दुखंत समाचार सामने आये है। जिसमें बारात में जा रही गाड़ी के खाई में गिरने की खबर आ रही है। यह घटना चमोली जिले के घाट विकास खंड की है। मटई गांव से गोपेश्वर आ रहा एक बारात की गाड़ी बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।घटना दोपहर सवा दो बजे की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वाहन में नौ लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक राय सिंह कठैत (65) और देवी प्रसाद नौटियाल (70) ग्राम मटई के निवासी हैं। अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर बारातियों के घरो पर कोहराम मंच गया जिसके बाद सभी लोग बारातियों का हाल-चाल पूछने के लिए अपना सम्पर्क करने में लग गये थे। उत्तराखंड में कई समय से मौसम खराब होने के चलते पहले से ही मार्ग में कई जगह बोर्ड लगाए गए है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन को कम गति से चलाये पर इन बोर्डों को नजर अंदाज करने का खामियाजा आज सोमवार के दिन देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top