Uttarakhand News

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,सात माह की गर्भवती ने सैन्यकर्मी पर लगाया दुराचार का आरोप

Ad

एक तरफ आये दिन सेना में जवान शहीद हो कर देश को गौरवशाली होने का अहसास करा रहे हैं ,तो दूसरी तरफ कुछ नौजवान सैनिक अपने सम्मानपूर्वक पहचान की गरिमा को सम्भाल ही नहीं पाते ।देहरादून के विकासनगर से फिर एक शर्मनाक मामला सामने आया है।जहाँ फिर से एक सैन्य कर्मी की खराब हरकत ने सेना अधिकारियों के नाम पर सवाल उठा दिया है।यह मामला है एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का। बड़े ही दुख की बात है कि सैन्य सेवा में होने के बाद भी व्यक्ति ने इस तरह गैरजिम्मेदाराना हरकत कर पूरे पुलिस विभाग का नाम मिट्टी में मिला दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
खबर के अनुसार विकासनगर की रहने वाली एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि सात महीने पहले उसकी क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। वह उसे मसूरी ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पीड़िता के 164 (मजिस्ट्रेट के समक्ष) के बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष विकासनगर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। विकासनगर की रहने वाली एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि सात महीने पहले उसकी क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। वह उसे झांसे में लेकर मसूरी ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
 इस नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का यह मामला वैसे तो करीब सात महीने पुराना है पर इस बात की परते अब जाकर खुली हैं।पीड़िता ने यह बताया कि इस बीच दो महीने उसे देहरादून में किराए के कमरे में भी रखा। जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह सात माह की गर्भवती है। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी से मामले की शिकायत की थी। उधर, पुलिस उप निरीक्षक हिमानी चौधरी ने कहा कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है। इस प्रकरण में डीएनए जांच भी कराई जा सकती है।और मामले की पूरी तरह जाँच के बाद ही आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जायेगा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top