Uttarakhand News

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल के दो छात्रों की मौत, दो घायल

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों के वजह से आए दिन ना जाने कितने लोगों को अपनी जिदंगी गवानी पड़ती है। सड़क हादसों का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। एक बार फिर सड़क हादसे ने दो छात्रों की जान ले ली। हादसा देहरादून में हु्आ।

बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर यह हादसा हुआ। फ्लाईओवर पर बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार सेंट थॉमस स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा किया गया। रात को ही पुलिस द्वारा छात्रों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top