Uttarakhand News

उत्तराखंड ब्रेकिंगः ट्रक से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसों से हो रही मौतों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सड़क हादसों का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। एक और सड़क हादसे ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। मसूरी मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

बता दें कि हादसा दोपहर एक बजे हुआ। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। मृतकों के नाम अंश राज पुत्र जीवन निवासी यूपी और सुनील पुत्र सुखवीर निवासी पानीपत है। दोनों स्कूटी संख्या यूके 07 डीई 6551 पर धनौल्टी से मसूरी लौट रहे थे। स्कूटी अंश राज चला रहा था। और जैसे ही वे मसूरी जेपी बैंड के पास पहुंचे तो ट्रक संख्या यूके-16 सीए 0344 की उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने तुरंत हादसे की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस युवकों के परिवरावालों को संपर्क कर रही है।

यह भी पढ़ेंः न्यूजीलैंड की राजदूत बन अपने पहाड़ पहुंची बेटी तो हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़ेंः मंगलवार को सड़क हादसों से सहमा उत्तराखण्ड, 7 लोगों की मौत

यह भी पढ़ेंः कमाल की गेंदबाजी, अपने पहले ही मैच में उत्तराखण्ड के मयंक ने सभी को छोड़ा पीछे

pic source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top