Uttarakhand News

उत्तराखंडः परिवार ने पढ़ाई के लिए डांटा, तो 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Ad

देहरादूनः राज्य में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक मामला श्यामपुर चौकी क्षेत्र से सामने आई है। जहां क्षेत्र में गुलजार निवासी एक 11वीं की छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि परिवारवालों की डांट की वजह से युवती ने आत्महत्या की है।

बता दें कि श्यामपुर चौकी क्षेत्र में गुलजार फार्म निवासी 16 साल की छात्रा ने चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। करीब 3:30 बजे छात्रा के पिता उसकी मां के साथ दुकान पर थे। छोटा भाई ट्यूशन पढ़ने गया था। छात्रा के पिता गत सायं करीब 6:30 बजे जब घर पहुंचे तो घर के दरवाजे बंद थे। पिता को शक हुआ कि ऐसा कभी नही होता है, तो उन्होने दरवाजा तोड़ दिया। जब वे कमरे के अंदर आए तो उनके पैरों तले जमीन खीसक गई। उन्होने देखा कि कमरे के भीतर बेटी पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद परिवारवालों ने चुन्नी काटकर शव को नीचे उतारा।

मामले के बाद परिवारवालों ने पुलिस को तुरंत सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी आशीष गुसाईं ने परिवारवारवालों से पूछताछ की, तो पता चला कि पढ़ाई के लिए डांटने पर उसके द्वारा आत्महत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बता दें कि छात्रा के पिता अध्यापक है। माता सिलाई का काम करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top