Uttarakhand News

उत्तराखंड दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक ने तोड़ा दम

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसों के कारण आए दिन ना जाने कितने लोगों को अपनी जिंदगी गवानी पड़ती है। ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा देहरादून से सटे रानीपोखरी से सामने आया है। जहां रानीपोखरी थाना क्षेत्र में एक एक स्कूटी से युवक 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।

बता दें कि रानी पोखरी के रहने वाले सनी मेहरा अपने दोस्तों के साथ इठारना घूमने गया था। सनी अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर चल रहा था। रास्ते में चलते समय सनी की स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। जबकि सनी का दोस्त सड़क पर ही गिर गया। हादसे के बाद सभी दोस्तों के होश उड़ गए। इसके बाद सनी को खाई से निकाला गया और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया।

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से सनी को उसके परिवारवाले इंद्रेश हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान सनी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सनी मेहरा एक फैक्ट्री में काम करता था। सनी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

photosource-rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top