Dehradun News

उत्तराखंड: इन शहरों के लिए शुरू होगी 7 नई Flight, शेड्यूल जारी हुआ

Ad

देहरादून: राज्य में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सात नई फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए नए समर सीजन के लिए फ्लाइटों का शेड्यूल जारी हो गया है। अप्रैल के महीने में 3 और मई में 4 फ्लाइट्स शुरू होंगी। अप्रैल में कुंभ और मई से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। ऐसे में विमानों की संख्या में बढ़ोतरी होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। वह कम वक्त में अपनी यात्रा पूरी कर पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि इंडिगो 18 अप्रैल से प्रयागराज और 20 अप्रैल से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। जबकि मई से इंडिगों कंपनी बेंगलुरू लखनऊ, दिल्ली, जयपुर के लिए सेवा देगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए शेड्यूल तय कर दिया गया है। इसके साथ ही अब गो एयरवेज भी राज्य के लोगों को अपनी सेवा देगी। अधिकारियों के मुताबिक गो एयरवेज की उड़ानें भी अप्रैल में प्रस्तावित हैं।  बता दें कि पिछले साल विस्तारा एयरलाइन ने दून एयरपोर्ट के लिए अपनी उड़ानों को शुरू किया था। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि गो एयरवेज की उड़ानें भी अप्रैल में प्रस्तावित हैं। 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए एयरपोर्ट पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इसके लिए टीम बनाई गई है जो सभी पर नजर बनाए हुए है। सभी लोगों से मास्क लगाने से लेकर सभी जरूरी नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में एनाउंसमेंट से कोरोना संक्रमण रोकथाम के बनाई गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील लोगों से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना वायरस ने पार किया एक लाख का आंकड़ा, कुछ देर पहले जारी हुआ है बुलेटिन

यह भी पढ़ें: एक बार फिर यूट्यूब पर छाए हरिद्वार के शिवम सडाना, शहंशाह गाने में दिखाया अलग अंदाज

यह भी पढ़ें: शादी के बाद नहीं छोड़ी पढ़ाई, देवरानी-जेठानी ने एक साथ पास की UPPSC परीक्षा

यह भी पढ़ें: जय देवभूमि-आस्था तो देखिए,लग्जरी जिंदगी छोड़ स्विट्जरलैंड से पैदल हरिद्वार पहुंचे बाबा बेन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के बेटे को मिली आईपीएल में कप्तानी,धोनी के असली उतराधिकारी हैं ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन, एक अप्रैल से होगी लागू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top