Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइव: पेट दर्द का बहाना बनाकर कालाढूंगी थाने से फरार हुआ स्मैक तस्कर

Ad

max face clinic haldwani

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना जिले भर से पुलिस नशे में लिप्त युवकों और तस्करों को पकड़ रही है। पहाड़ी इलाके में नशे के प्रकोप ने सभी को डरा रखा है। वहीं युवा भी नशे की ओर तेजी से आगें बढ़ रहा है। इसके अलावा पुलिस नशे में लिप्ट युवाओं को छुटकारा दिलाने के लिए काउंसलिंग भी दिलवा रही है। नशे के चलते जिले मुख्य रूप से हल्द्वानी में कई नकारात्मक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

नशे पर वार करने वाली पुलिस की लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। खबर के मुताबिक कालाढूंगी थाने में पुलिस हिरासत से स्मैक तस्कर भाग गया। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्मैक तस्कर का नाम मनोज बिष्ट बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़ा था। मनोज बिष्ट कोटाबाग का रहने वाला था। फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम तलाश में जुट गई है।

खबर के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10 बजे कोटाबाग के बाजूनिया हल्दू निवासी मनोज बिष्ट को पुलिस ने करीब तीन ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। रात में मुकदमा दर्ज कर उसे हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष अपने कमरे में चले गए। रात में स्मैक तस्कर पेट में दर्द होने की बात कहने लगा तो मुंशी ने उसे हवालात से बाहर निकालकर कार्यालय में बैठा दिया।

इसके कुछ देर बाद मुंशी किसी काम से बाहर निकला तो मनोज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वापस आने पर मनोज वहां नहीं था तो मुंशी ने इस बारे में अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी। रात में पुलिस टीम ने उसे खोजा लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। 

इस लापरवाही को पुलिस प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। आज एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे उन्होंने तस्कर को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये हैं। वहीं एसएसपी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top