Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के इन जिलों में हो सकती है बर्फबारी, मौसम विभाग का अपडेट

प्रदेश में ठंड़ ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी बढ़ गए हैं। गुरुवार को राज्य के पांच जिलों में बर्फबारी की संभावनाए जताई गई है। मौसम केंद्र की ओर से बुलेटिन जारी किया गया है, जिसके अुसार 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

यह बर्फबारी ऊंचे क्षेत्रों में होने की बात कही गई है। इस लिस्ट मेंउत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल है। अन्य जिलों में बादल छाये रहने का अपडेट दिया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 

पहाड़ में ज्यादातर स्थानों पर अभी पाला नहीं गिरने से लोगों को राहत है। बता दें कि तापमान पांच डिग्री से कम होने पर पाला गिरता है। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है यानी वह सामान्य है। इसमें कमी आने पर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ जाएगा।

To Top