Uttarakhand News

रातों-रात वायरल हो गया पहाड़ी गाना, मिल गए एक लाख से ज्यादा VIEW

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन के बीच उत्तराखंडी भाषा का एक गीत यूट्यूब में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने के बोल हैं “मुल मुल हैसदी”। इस गाने में मनीष नेगी और रिया शर्मा के बीच काफी अच्छी कैमिस्ट्री देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी मैशप गाने के बाद कुछ अपना करने का सोचा। लेकिन डर भी था लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं लेकिन मेहनत रंग लाई और बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।


बता दें कि मुल मुल हैसदी गाना लड़का लड़की का एक संवाद है जिसमें लड़का लड़की की तारीफ कर रहा है और चिढा रहा है और लड़की गुस्सा हो रही और नखरे दिखा रही है ।Manish Negi – “मैं गैरसैंण (खनसर घाटी) के की धामदेव गावँ में रहने वाले हैं। जन्मा हूँ। उन्होंने अपनी पढ़ाई हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज की। अभी देहरादून वह दुर्गा संगीत विद्यालय से संगीत सीख रहे हैं।

मनीष के साथ दिखाई दी रिया शर्मा पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं। उन्होंने बीकॉम और लॉ किया है। अभी को देहरादून के निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर के पद पर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश हैं कि नए-नए माध्यम से अपनी पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा दें। इस गाने को आवाज रिया और मनीष ने दी है। कंपोज़ शिवम भट्ट और म्यूजिक गुंजन डंगवाल द्वारा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top