Uttarakhand News

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सड़क हादसों की वजह से आए दिन ना जाने कितने मासूमों को अपनी जिदंगी गवानी पड़ती है। सड़क हादसों का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है। ऐसा ही दर्द्नाक सड़क हादसा चिन्यालीसौड से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार के जुनून ने युवक की जान ले ली। बाइक सवार युवक बाइक से अपने कमरे की तरफ जा रहा था। बाइक की स्पीड ज्यादा थी। इस जह से युवक का बाइक पर कंट्रोल नहीं रहा। और बेकाबू बाइक सीधे खाई में समा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


बता दें कि हादसा चिन्यालीसौड में हुआ। जहां अरविंद नाम का युवक बाइक से अपने कमरे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई। बाइक पैराफीट को तोड़ते हुए सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि युवक जुणगा इलाके में रहता था। इस समय वो सुरीठांग में रह रहा था।

युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव परिवारवालों को सौंपकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top