Uttarakhand News

उत्तराखंड में शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया,मचा हड़कंप

Ad

उत्तराखंड में शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया,मचा हड़कंप

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जसपुर में एक शिक्षक ने खुद को तंमचे से गोली मार ली। घटना के बाद परिवारवाले शिक्षक को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मरने वाले शिक्षक की शिनाख्त 40 साल के सत्यजीत के रूप में हुई है। और वो प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता था। वहीं उसकी पत्नी बिजनौर के नगीना में शिक्षक है। बुधवार की रात करीब पौने तीन बजे सत्यजीत सिंह ने अपने दो मंजिले मकान के शौचालय के पास अपने पेट में देशी तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर सत्यजीत का भाई दीपक और मां तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिवारवाले उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे काशीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारवाले सत्यजीत को काशीपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है।

सत्यजीत की एक 8 साल की बेटी है। परिवारवालों का कहना है कि सत्यजीत लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। सत्यजीत का परिवार जसपुर के चौहनान मोहल्ले में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।


ADVERTISEMENTS Ad
To Top