Uttarakhand News

अच्छी खबरः देहरादून रेलवे स्टेशन से इस दिन शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, शेयर करें

Ad

देहरादूनः रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देहरादून रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने वाला है। दून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म और रि-मॉडलिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कुछ ट्रेनों का संचालन 8 फरवरी से शुरू होगा। वहीं अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। जिन ट्रेनों का संचालन 8 फरवरी से शुरू होने वाला है, उनमें नंदा देवी, शताब्दी, काठगोदाम जन शताब्दी, लाहौरी समेत कुल छह ट्रेनें शामिल हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। पहले चरण में चुनिंदा ट्रेनों का संचालन होगा। अन्य ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से शुरू होगा।

बता दें कि दून रेलवे स्टेशन पर रि-मॉडलिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते बीते 10 नवंबर 2019 से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद है। ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून रेलवे स्टेशन पर सभी कर्मचारियों की नए सिरे से तैनाती की जा रही है। 8 फरवरी से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पर 3 ट्रेनों में सफर करने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। कोहरे के चलते जनता एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस और उज्जैन एक्सप्रेस का कैंसिलेशन बढ़ाया गया है। बता दें कि देहरादून से हर दिन 18 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें हर रोज 10 हजार यात्री सफर करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top