Uttarakhand News

डोईवाला दर्दनाक हादसा, ट्रक और Bike की टक्कर, दो लोगों की मौत

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला देहृरादून के डोईवाला से सामने आया है। जहां आज ट्रक और Bike की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

बता दें कि हादसा आज सुबह हुआ है। माजरी डेंटल कॉलेज के सामने ट्रक और Bike की जोरदार टक्कर हा गई। हादसे में स्थानीय महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

वहीं हादसे में घायल स्थानीय निवासी महिला सुशीला देवी और बरेली निवासी बाइक चालक कल्लू को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।  

max face clinic haldwani

photo source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top