Viral

मस्ती की कोई सीमा नहीं… ट्रक के नागिन हॉर्न पर लड़कों का डांस सोशल मीडिया पर वायरल-वीडियो

Ad

नई दिल्ली: नेशनल हाईवे पर चलने वाले ट्रकों के हॉर्न गानों के स्वर के होते हैं। और कई बार आपने भी ट्रक के हॉर्न को लेकर बात की होगी। आज हम ये इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि ट्रक के हॉर्न ने पूरे भारत में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। चाहे फेसबुक खोलो या इंस्टाग्राम यह वीडियो दिखाई दे रहा है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ट्रक जिसमें नागिन डांस गाना जोकि शादियों में खूब बजता है, उसका हॉर्न लगा था। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़के उस वक्त डांस के लिए उतावले हो गए, जब उनके पास से एक ट्रक नागिन का हॉर्न बजा रही थी। वह इतना इंजॉय करने लग गए कि उन्होंने मुख्य हाईवे पर ही बाइक और स्कूटी रोक दी।

वीडियो में लड़कों को बाइक से सड़क पर गुजरते देखा गया। तभी अचानक लड़के सड़क के किनारे बाइक लगाकर रोड के बीचो बीच खड़े हो गए और सभी एक-एक कर सड़क पर आ गए और नाचने लगे। जब इनके डांस करते वीडियो में बज रही धुन सुनी तो सबकी हंसी छूट गई। ये लड़के ट्रक में बज रहे हॉर्न की धुन पर नाच रहे थे। अक्सर हाईवे से गुजरते ट्रकों में आपने फि़ल्मी गानों की ट्यून बजते सुना होगा। ऐसी एक हॉर्न नागिन, जिसे सुनते ही अक्सर सब के पैर थिपकने शुरू हो जाते है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top