Uttarakhand News

अनलॉक-3 लागू लेकिन उत्तराखंड के 328 इलाकों में जारी रहेगा लॉकडाउन, एक क्लिक में जानें

Ad

अनलॉक-3 लागू, उत्तराखंड के 328 जगहों में जारी रहेगा लॉकडाउन, एक क्लिक में जानें

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना वायरस के चलते 80 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या अब 7183 हो गई है। इस बीमारी को हराने वालों की संख्या 4168 है। फिलहाल राज्य में 2897 मरीज कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात है राज्य में कोरोना वायरस की वजह से कंटेनमेंट जोन की बढ़ती संख्या…

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 328 हो गई है। एक अगस्त से देश में अनलॉक-3 लागू होगा और इन जगहों में लॉकडाउन के नियम फॉलो होंगे। यानी यहां रहने वालों को अनलॉक-3 में मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी। हालांकि जरूरी वस्तुओं सप्लाई के लिए प्रशासन ने नियम बनाए हुए हैं।

सबसे ज्यादा 299 कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में है जिनमें से 160 हरिद्वार में 114 रुड़की में 15 भगवानपुर में 10 लक्षण में हैं इसके अलावा 11 कंटेनमेंट जोन उधम सिंह नगर में है जिसमें खटीमा में चार और रुद्रपुर में सात कंटेनमेंट जोन है वही देहरादून में भी 13 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जहां देहरादून में 4 चकराता में एक विकास नगर में 7 रायवाला में एक है जहां आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अलावा उत्तरकाशी में भी चार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जहां भटवाड़ी में तीन मोरी में एक है और इन सभी कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है ।

अनलॉक-3 की गाइडलाइन

अगस्त एक से देश में अनलॉक-3 की शुरुआत हो रही है। कई सेवाओं को शुरू किया है, तो वहीं कई पर अभी भी रोक कायम हैं।

क्या रहेगा बंद?

  • मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे।
  • किसी भी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक ,सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य लोगों जुड़ें, ऐसे कार्यक्रमों की अनुमित भी नहीं दी गई है।
  • स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर को 31 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने कहा, “राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर 31 अगस्त, 2020 तक बंद रहेंगे।
  • वंदे भारत सेवाओं को छोड़कर इंटनेशनल ट्रेवल को अनुमति नहीं होगी।
  • कंटेनमेंट ज़ोन में लगे लॉकडाउन में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और यहां सख़्ती के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top