Uttarakhand News

उत्तराखंड के अस्पताल में भर्ती हुए CM योगी आदित्यनाथ के पिता, बिगड़ी तबीयत

Ad

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई है। डिहाईड्रेशन और बीपी की समस्या के चलते उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत में पहले की अपेक्षा सुधार है। दो-तीन दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

बता दें की बीती 9 फरवरी को 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें डिहाईड्रेशन और बीपी की शिकायत थी। परिवारवाले उन्हें तुरंत हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल ले गए। जहां सीनियर डॉक्टर डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सीएम योगी का गांव उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में है।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पेट में तकलीफ थी, इसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की अंगुलियों में गैंगरीन की समस्या भी थी। उनके स्वास्थ्य को लेकर जरूरी जांच कराई गई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत में अब सुधार है और कुछ दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

जुलाई 2018 में भी आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उस समय उन्हे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। वहीं यमकेश्वर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेणु बिष्ट और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर आनंद सिंह बिष्ट का हालचाल पूछा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top