Uttarakhand News

बुधवार को जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के नतीजे

Ad

हल्द्वानी: सीबीएसई के नतीजों के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। इंटर और हाईस्कूल के नतीजे कब सामने आएंगे, इस बारे में नया अपडेट सामने आ रहा है। उत्तराखंड 10वीं और 12वीं 2020 परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई को घोषित होंगे। बोर्ड के मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 11 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय खुद रिजल्ट घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।इस बार उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 150389 छात्र, जबकि 12वीं की परीक्षा में 121301 छात्र शामिल हुए थे।आदेश के मुताबिक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट रामनगर में घोषित किए जाएंगे। इस बार बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कोरोना वायरस की वजह से 1 महीने देरी से जारी किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top