Uttarakhand News

दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे की मौत

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के छोटे बेटे अंकुर पांडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बरेली में हुआ। अंकुर अपने दोस्त के साथ गोरखपुर शादी में शिरकत होने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में अंकुर के दोस्त मुन्ना गिरी की भी मौत हो गई, इसके अलावा अन्य साथी  पिंकू यादव कोमा में है। वह बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती है। हादसा तड़के तीन बजे होने की खबर सामने आ रही है। गाड़ी अंकुर ही चला रहे थे। बरेली के पास फरीदपुर और रजउ के नजदीक आमने-सामने ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे में अंकुर के साथी मुन्ना की भी मौत हो गई है। अंकुर के शव को उनके निवास गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) लाया गया है। जहां श्रद्धांजलि देने वाले लोग पहुंचने लगे हैं। मृतक अंकुर की शादी नहीं हुई थी। उनकी मौत के बाद घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बेटे की मौत की सूचना के बाद मंत्री अरविंद पांडेय भी गूलरभोज के लिए रवाना हो गए हैं। उनके बड़े बेटे अतुल पांडे अभी आवास पर नहीं पहुंचे हैं। सूचना मिलने के बाद तड़के से ही शोक जताने के लिए आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बताया गया कि अंकुर पांडेय की अंत्येष्टि गूलरभोज शमशान घाट पर बुधवार  सुबह 11 से 12 बजे के बीच की जाएगी।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

इस हादसे के बाद राज्य के सभी राजनेताओं ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी वॉल पर लिखा है ‘कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी के पुत्र अंकुर की सड़क हादसे में असमय मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि अंकुर की आत्मा को शांति व पांडेय परिवार को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले।’
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top