Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पर नया अपडेट, आदेश जारी

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पर नया अपडेट, आदेश जारी
Ad

देहरादून: कोरोना संक्रमण के कारण जितना नुकसान अन्य किसी व्यवस्थाओं को हुआ है, उतना ही नुकसान शिक्षा व्यवस्था पर हुआ है। हाल ही में पहले एसबीएसई और फिर उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को रद कर दिया गया था। अब उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षाओं को रद्द किए जाने को लेकर आज नया आदेश जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। निर्देश दिए गए हैं कि कक्षा 12 की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित करते हुए 1 जून 2021 को परिस्थितियों के पुनः मूल्यांकन आकलन करते हुए नवीन तिथियों की घोषणा प्रथक से किए जाने के जो पूर्व में निर्देश जारी किए थे इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया है।

शिक्षा सचिव ने यह भी बताया कि कक्षा 12वीं के बोर्ड के परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदंड अलग से तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा अगर कोई भी अभ्यर्थी इन मानदंडों से दिए गए अंको से संतुष्ट नहीं होता है तो वह उत्तराखंड बोर्ड द्वारा तय समय कराई जाने वाली परीक्षा में आवेदन कर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top