Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस का बड़ा फैसला, शहरों में होर्डिगं लगाकर अपराधियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के पुलिस महकमे की ओर से बड़ी खबर आई है। पुलिस ने सक्रिय अपराधियों को जनता के सामने बेनकाब करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में अब डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं। अपराधियों के प्रचार के लिए सभी ज़रूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

होता यह है कि एक्टिव अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें छह महीने में जिला बदर किया जाता है। अब पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध होने पर शातिरों के लिए बड़ा प्लान बना लिया है। हालांकि प्लान पहले भी था मगर इस बार इसे ज़मीन पर उतारने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:छात्रनेता सुंदर आर्य की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना रफ्तार तेज, कुल 8 इलाकों में लगा लॉकडाउन, लिस्ट देखें

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस तमाम शहरों के सार्वजनिक स्थानों पर अपराधियों के बड़े बड़े होर्डिंग्स लगवाएगी। जिससे उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कदम से अपराधियों का तमाम जगहों पर ढिंढोरा पिटेगा और वह जनता के सामने अपना चेहरा छिपा नहीं सकेंगे।

इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने आदेश दे दिए हैं। इन्हीं आदेशों पर अब प्रदेशभर में अमल होगा। डीजीपी ने बताया कि अब प्रदेश भर में जिला बदर के साथ ही एक्टिव अपराधियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। जिसके लिए पब्लिक जगहों पर होर्डिंग्स लगाकर ढि‍ंढोरा भी पिटवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मामले बढ़े तो उत्तराखंड सरकार ने DGP को लिखा पत्र और जारी किए निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड़ में 2400 पार हुए एक्टिव मरीज, आज आपके जिले में कितने केस मिले, देखें

आपको बता दें कि कुमाऊं में सबसे ज़्यादा आपराधिक मामलों वाला जिला पड़ोसी जिले ऊधमसिंह नगर को माना जाता है। यहां आए दिन तमाम छोटे से लेकर बड़े अपराधों की घटनाएं आती रहती हैं। जिसके बाद बदमाशों को गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया जाता है।

जिसके लिए पहले थाना स्तर फिर जिलाधिकारी कार्यालय और फिर डीएम कोर्ट में कार्रवाई के बाद छह महीने के लिए पुलिस द्वारा जिला बदर किया जाता है। जिले में वर्ष 2020 से अब तक 30 शातिरों के खिलाफ पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: धोनी का सिक्स और मिट्टी में सनी गंभीर की जर्सी,बच्चे-बच्चे को याद है 2011 की वो ऐतिहासिक रात

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:नेपाल से दूरी होगी कम, रेलवे लाइन का विस्तार बढ़ाएगा पर्यटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top