Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज बस का किराया होगा कम! अब बसों में बैठ सकेंगे इतने यात्री,जानिए

Ad

उत्तराखंड रोडवेज बस का किराया होगा कम! अब बसों में बैठ सकेंगे इतने यात्री,जानिए

देहरादूनः राज्य में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के चलते बसों का संचालन 22 मार्च से बंद था। लेकिन अब 50 प्रतिशत यात्रियों और टिकट 70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सेवा शुरू की गई है। बसों का संचालन भले ही शुरू हो गया हो लेकिन उसे यात्रियों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। और अब यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा कर किराये में कटौती करने जा रही है। इस पर सैद्धांतिक मुहर लग गई है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने परिवहन आयुक्त से यह प्रस्ताव मांगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सरकार ने रोडवेज को 25 जून से राज्य में बस संचालन की अनुमति दे दी थी। लेकिन कोरोना माहामारी के चलते बसों में 50% सवारियां बैठाने की शर्त और किराया दो गुना करने से यात्री नदारद दिखे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोडवेज बसों में किराया कम करने पर सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सरकार बसों में 75% सवारियां ले जाने की अनुमति देने जा रही है, इससे यात्रियों के किराया में भी कटौती हो जाएगी।और 26 अगस्त की कैबिनेट में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। इतना ही नही सरकार के फैसले से विभिन्न प्राइवेट बस सेवाएं जीएमओयू, टीजीएमओयू, केएमओयू और विश्वनाथ सेवा के साथ सिटी बस एवं विक्रम में आवाजाही करने वाले लोगों को भी काफी राहत मिल जाएगी।

बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा और किराया में कटौती पर सहमति तो बन गई है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को ही लेना है। फिलहाल कोरोना के वजह से लोग यात्रा करने से कतरा रहें हैं। वहीं किराया बढ़ाने के वजह से भी यात्री यात्रा नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन में लोगों को वैसे ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बसों का किराया दोगुना होने पर यात्री काफी मायूस हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top