Uttarakhand News

उत्तराखंड: लद्दाख बॉर्डर पर 24 वर्षीय देव बहादुर शहीद, घर पर मचा कोहराम

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के एक और लाल ने देश के लिए अपने प्राण निछावर किए हैं। इस जवान की उम्र केवल 24 साल थी। छोटी सी उम्र में वीर की शहादत की खबर ने पूरे राज्य को झनझोर कर रख दिया है। ऊधमसिंह नगर किच्छा के गौरीकला निवासी जवान देव बहादुर (24) पुत्र, शेर बहादुर लद्दाख बॉर्डर पर तैनात थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार रात को देव बहादुर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर जमीन पर बिछी डायनामाइट पर पड़ गया। इस दौरान हुए धमाके में वे शहीद हो गए। सेना की ओर से घटना की जानकारी परिवार को रात करीब 11 बजे दे दी गई थी और इसके बाद से वहां मातम छाया हुआ है।जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

शहीद जवान देव बहादुर की साल 2016 में भारतीय सेना के 6/1 गोरखा रेजिमेंट में शामिल हुए थे। शहीद जवान के बड़े भाई किशन बहादुर भी भारतीय सेना में जवान है और ग्वालियर में तैनात हैं। शहीद देव बहादुर के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। वे दूसरे नम्बर के थे। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि शहीद का शव आज घर पहुंचेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top