Uttarakhand News

उत्तराखंडवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग का नया अपेडट देखें

Ad

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान कर रहा है। लॉकडाउन फोर से पहले सख्त नियमों के वजह से लोग घरों के अंदर बंद थे तो उन्हें गर्मी का अहसास नहीं था लेकिन बाजार खुलने के बाद काम शुरू हो गया है और गर्मी परेशान करने लगी है। बाजार के खुलने के बाद एसी और कूलर के लिए दुकानों में भीड़ देखने को मिल रही है। गर्मी से परेशान लोगों को मौसम विभाग के अपडेट ने राहत दी है। विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था और राजधानी देहरादून में कुछ घंटे पहले बारिश हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने का अनुमान जताया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बिजली चमकने के खतरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दून समेत अन्य क्षेत्रों में तेज हवा चलने के आसार भी है। इन हवाओं की गति कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इससे सभी जगह के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी हो सकती है। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार 30 मई को सामान्य रहने के बाद 31 मई को भी फिर इसी तरह का मौसम रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top