Uttarakhand News

उत्तराखंडः गंगोत्री दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, महिला की मौत

Ad

नैनीतालः उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों को सफर आए दिन खौफनाक बनता जा रहा है। पहाड़ो में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा उत्तरकाशी से सामने आया है। जहां श्रद्धालुओं से भरी मैक्स गाड़ी गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। वहीं 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें कि हादसा सिंगोटी डुंडा तहसील में हुआ। जहां गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी मैक्स गाड़ी गहरी खाई में समा गई। मैक्स में सवार श्रद्धालु रविवार शाम गंगोत्री धाम के दर्शन करने आए थे। धाम के दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय उनकी गाड़ी 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 64 साल की माया देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम नें घायल को रेस्क्यू कर हायर सेंटर भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद एक बुजुर्ग श्रद्धालु की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

गाड़ी में सवार सभी यात्री उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के कोटियाल गांव के रहने वाले हैं। घायलों में 65 साल की गोकुला देवी, 64 साल के भरतराम, 25 साल के कुलदीप, 61 साल की विद्यावती शामिल हैं। वहीं 71 साल के सरतराम गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर भेजा गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः आदमखोर गुलदार ने झपट्टा मार मां की गोद से छीना बच्चा

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः रिजॉर्ट में चल रही थी डांस पार्टी, 13 युवक-युवतियां गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः बारिश ने बिगाड़ा उत्तराखण्ड में विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच, अबतक 7 मुकाबले रद्द

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी में डेंगू मचा रहा कोहराम, डेंगू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

pic source- rajyasameeksha

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top