Uttarakhand News

देहरादून: देर तक सो रहे पति को पत्नी ने जगाया तो कर दिया चाकू से हमला

Ad

देहरादून: इंसान अपना संयम खोता जा रहा है। छोटी-छोटी बात को बड़ी अपराधिक घटनाओं में तब्दील करने का मानों सिलसिला शुरू हो गया है। देहरादून से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां देर तक सो रहे पति को पत्नी उठाया तो वो इतना गुस्सा हो गया कि उसने महिला पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल महिला को परिवार के अन्य सदस्यों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला के भाई द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अस्पताल में भर्ती घायल महिला

खबर के मुताबिक मामला कैंट थाना क्षेत्र के गुच्चुपानी का है। विनोद कुमार राजपूत पड़ोस में ही जरनल स्टोर चलाता है। वह अक्सर सुबह देर से जागता है। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी प्रभा नाराज रहती थी और उनका इस बात को लेकर कई बार बहस भी हुई थी। सोमवार को भी प्रभा विनोद को जगाने के लिए कमरे में पहुंची थी। वहां उसने विनोद को जगाया और पूजा कर जल्द दुकान पर जाने को कहा तो वो गुस्सा हो गया और गाली करने लगा। प्रभा ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्साए विनोद ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और प्रभा पर कई वार कर डाले। प्रभा ने सारे वार अपने हाथों पर रोक लिए। आनन-फानन में परिजन प्रभा को लेकर दून अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Related imageतत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद राजपूत को पकड़ लिया। इधर, प्रभा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही प्रभा के भाई शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सर्किट हाउस धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top