Uttarakhand News

उत्तराखंड में मां ने ये क्या कर दिया,भरे बाजार की खुदकुशी,बेटे को भी खिलाया ज़हर

Ad

उत्तराखंड में मां ने ये क्या कर दिया,भरे बाजार की खुदकुशी,बेटे को भी खिलाया ज़हर

अल्मोड़ा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां घर में हो रहे आपसी विवाद और पति की बेरोजगारी से एक महिला इस कदर परेशान हो गई की उसने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। इतना ही नही उसने अपने अपने 2 साल के बच्चे को भी जहर पिला दिया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अल्मोड़ा के खाल्यो निवासी देव सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी पत्नी देवकी, 7 साल की बेटी हिमांशी और 2 साल का बेटा हिमांशु अल्मोड़ा में ही रहते थे। लॉकडाउन के चलते देव सिंह को भी नौकरी चली गई और वह घर आ गया। बेरोजगारी के चलते उसकी उसकी पत्नी देवकी से विवाद होने लगे। सोमवार को दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की उसकी पत्नी देवकी अपने दोनों बच्चों को खाल्यो बाजार की तरफ ले गई। वहां उसने कीटनाशक खरीदा और अपने बेटे को पिलाया और फिर खुद भी उसे पी गई। उसने अपनी बेटी को भी जहर पिलाने की कोशिश की लेकिन हिमांशी ने उसे पीने से मना कर दिया। जहर गटकने के तुरंत बाद ही देवकी और उसका बेटा हिमांशु बेहोश हो गए। मां- बेटे के बेहोश होने के बाद आसपास हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्चे के गंभीर स्वास्थ्य को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top