Uttarakhand News

उत्तराखंडः दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर जेवर लूटे, मचा हड़कंप

Ad

देहरादूनः हरिद्वार से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहांकनखल के पहाड़ी बाजार में दिनदहाड़े एक वृद्धा की हत्या कर जेवर लूट लिए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी गायब मिली। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक के पद से रिटायर्ड हुए रोशन लाल वोहरा का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। उनकी पत्नी आशा रानी और बेटा सुमित पहाड़ी बाजार में रहते हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा सिडकुल की कंपनी में ड्यूटी पर गया था। घर में आशा रानी अकेली थी। दोपहर के समय किसी ने घर में घुसकर आशा रानी की हत्या कर दी।

घटना का पता तब चला जब पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर पहुंची तो देखा कि महिला तख्ते पर पड़ी थीं। उनके गले पर दबाव के निशान बने हुए थे और नाक और कान से कुंडल आदि गायब थे। मोनिका के शोर मचाने पर आस पास के लोग आ गए और आशा रानी को अस्पताल ले जाया गया। जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घर में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, मगर डीवीआर गायब मिली। हत्या के पीछे लूटपाट ही कारण रहा है, या कोई पुरानी रंजिश है, पुलिस इन सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। आशा रानी के घर का एक दरवाजा मुख्य मार्ग की तरफ खुलता है। दूसरा दरवाजा पीछे तंग गली में है। मेन रोड पर बाहर आस पास बाजार है और दिन भर चहल-पहल रहती है। दूसरी तरफ गली में भी अगल-बगल मकान बने हुए हैं। किसी ने भी आशा रानी के घर में किसी संदिग्ध को आते-जाते नहीं देखा है। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या हुई है, लेकिन अगल-बगल में रहने वाले किसी ने भी चीख पुकार नहीं सुनी।  

ADVERTISEMENTS Ad
To Top