Uttarakhand News

उत्तराखंडः युवक ने चाची का चुपके से बनाया TikTok वीडियो,देखकर उड़ जाएंगे होश

Ad

देहरादूनः रूड़की में तो गजब ही हो गया। एक युवक ने अपनी चाची की टिकटॉक वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दी। चाची ने इसका विरोध किया तो युवक और उसके पिता ने मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए पति से भी दोनों ने मारपीट कर दी। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला इमरती निवासी एक महिला का अपने पति के बड़े भाई के परिवार से विवाद चल रहा है। महिला ने बताया कि वह दो दिन पहले घर पर काम कर रही थी। इस दौरान चोरी छिपे जेठ के बेटे ने टिकटॉक वीडियो बना ली और फेसबुक पर वायरल कर दी। वीडियो की जानकारी परिचितों ने उसे दे दी। उसने भतीजे से टिकटॉक वीडियो बनाने और फेसबुक पर डालने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर भतीजे ने अपने पिता के साथ मिलकर गाली गलौज कर दी और मारपीट शुरू कर दी।

बीच बचाव कराने आए उसके पति के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि उसका जेठ व भतीजा अक्सर मारपीट करते हैं। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि घर पर पुलिस को भेजी गई थी। लेकिन दोनों घर से फरार चल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top