Regional News

खेत में मिला नवजात, भीड़ तमाशा देख रही थी, इस महिला ने दिया इंसानियत का परिचय

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल के बाद काशीपुर में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह श्यामपुरम में हरीशंकर मंदिर के पास एक नवजात गेहूं के खेत में मिला। उसे ठंड लग रही थी। दीपा नाम की महिला ने उसे उठाकर एलडी भट्ट चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद बाल बच्चे को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे की पल्स नहीं मिल रही है। ठंड लगने से वह निमोनिक हो गया है।

खबर के मुताबिक श्यामपुरम कॉलोनी के पास नवजात मिलने की खबर के सामने आने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक भीड़ बढ़ती गई लेकिन किसी ने बच्चे को नहीं उठाया। उसी दौरान स्थानीय निवासी दीपा सड़क से गुजर रही थी। उन्होंने बच्चे को देखा तो सीने से लगा लिया। वह तुरंत बच्चे को उसे एलडी भट्ट अस्पताल लेकर पहुंची।

अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ न होने के चलते नवजात को डॉ. आनंद मोहन अपने अस्पताल ले आए और उसे एनआइसीयू में भर्ती कर स्थिति नियंत्रित करने में जुटे रहे। बच्चे के शरीर में कपड़े भी नहीं थे। चैकअप के बाद चिकित्सक ने जानकारी दी कि बच्चे का वजन दो किलो चार सौ ग्राम के करीब है। ठंड लगने के चलते पल्स में गिरावट आई है। ठंड के चलते बच्चा निमोनिया का भी शिकार हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top