Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का खौफ, ऋषिकेश AIIMS में दूसरी महिला भर्ती

Ad

देहरादूनः चीन के बाद में अब उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है। अब ऋषिकेश एम्स में एक और संदिग्ध महिला को भर्ती कराया गया है। खबर है कि महिला में कोरोना वायरस के मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

बता दें कि इससे पहले एक और छात्रा को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। ये छात्रा चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। छात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। और उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मामले के बाद देहरादून के स्वास्थय विभाग की टीम ऋषिकेश एम्स पहुंची और युवती का सैंपल लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा 16 जनवरी को चीन से देहरादून आई थी। छात्रा को जुकाम, सर्दी और बुखार की शिकायत थी और इस वजह से वो अस्पताल से अपनी जांच करवा रही थी। गुरुवार की रात छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसके परिवार वाले उसे दून अस्पताल लेकर आए।

कोरोना वायरस के लक्षणः

बुखार खांसी-जुकाम, गले में खराश।
हालत ज्यादा गंभीर होने पर इंसान को सांस लेने में तकलीफ और न्यूूमोनिया होने लगता है।

इस वायरस को लेकर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रुद्रपुर जिला अस्पताल और काशीपुर के सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों को पत्र लिखकर आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। नेपाल सीमा पर आज दूसरे दिन भी स्वास्थ, एसएसबी और पुलिस टीम भी जांच में जुटी है। पहले दिन 50 लोगों की जांच हुई। टीम द्वारा किसी में कोरोना वायरस लक्षण न मिलने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top