Uttarakhand News

उत्तराखंड में बादलों का ताडंव,चमोली में फटा बादल,एक महिला की मौत

Ad

उत्तराखंड में बादलों का ताडंव,चमोली में फटा बादल,एक महिला की मौत

चमोलीः उत्तराखंड में लगातार मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फट रहे हैं। मंगलावर तड़के चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के तिमदो थोक में बादल फटने से घर में मलबा और पानी घुसने से एक महिला की मौत हो गयी और एक बच्ची घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें की चमोली जिले में देर रात से हो रही भारी बारिश हो रही थी। पडेर गांव में तड़के 3 बजे बादल फटने से रघुवीर सिंह का मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस दौरान घर में 4 सदस्य सो रहे थे। और देवेश्वरी देवी मलबे में दब गई। वहीं 12 वर्षीय प्रीता घायल हो गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव को मलबे से  निकाला। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह का कहना है कि गांव में इसके अलावा मवेशियों को और अन्य नुकसान भी हुआ है,और इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी है। हमारी आप सभी से अपील है कि सावधानी बरतें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top