Uttarakhand News

उत्तराखंड की ग्राफिक एरा देश की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल हुई

Ad

उत्तराखंड की ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी देश की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल हुई

देहरादूनः उत्तराखंड की एक ऐसी यूनिवर्सिटी है जो अपनी पढ़ाई के लिए पूरे देश में महशूर है। अपनी क्वालिटी एजुकेशन के चलते यह युनिवर्सिटी हमेशा से ही सुर्खियां बटोरती हुई आ रही है। हम बात करे रहे हैं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की। ग्राफिक एरा के पास यूं तो कई बड़ी उपलब्धियों से नवाजा गया है। लेकिन इस बार यूनिवर्सिटी ने गजब की उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार की देश की 100 टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने जगह बना ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियास निशंक ने देश की टॉप यूनिवर्सिटी की सूची जारी की। इस लिस्ट में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की 100 सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है। इन 100 सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में ग्राफिक का नाम भी शामिल हुआ। बड़ी उपलब्दि मिलने पर यूनिवर्सिटि से जूडे सभी लोग काफी खुश हैं। और खुश हो भी क्यों ना, यूनिवर्सिटी की इस उपलब्धि से पूरे राज्य का नाम रोशन हुआ है।

केंद्र सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में देश की करीब 965 यूनिवर्सिटी शामिल हैं। टॉप 100 की लिस्ट में ग्राफिक एरा ने 97वां स्थान हासिल किया है। देश के टॉप यूनिवर्सिटी की इस सूची में शामिल होने वाला यह उत्तराखंड राज्य की एकमात्र यूनिवर्सिटी है। उत्तराखंड में कुल 30 सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं। बता दें कि पूरे देश की तो देशभर में इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले 10 हजार 366 संस्थान हैं। इस मौके पर ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर कमल घनशाला का कहना है कि ग्राफिक एरा नैक से ए ग्रेड प्राप्त करने वाला क्षेत्र का पहली यूनिवर्सिटी रही है।

ग्राफिक एरा शिक्षा के स्तर, प्लेसमेंट, हाइटेक लैब और विश्व स्तरीय फैकल्टी के चलते आए दिन एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top